(तस्वीरों सहित)
तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) कांग्रेस नेता वी डी सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को पूरे राज्य में जश्न का माहौल छा गया।
जब कांग्रेस नेताओं ने नयी दिल्ली में उनके नाम की घोषणा की तब सतीशन तिरुवनंतपुरम स्थित ‘कंटोनमेंट हाउस’ में थे, जो विपक्ष के नेता का आधिकारिक आवास है।
घोषणा के तुरंत बाद सतीशन के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।
एर्नाकुलम जिले के परवूर में भी बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया जहां से वह 2001 से विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
सतीशन को इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था और चयन प्रक्रिया के दौरान यूडीएफ के सहयोगी दलों ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था। सतीशन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को भी इस पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा