School Holiday 20 August : 20 अगस्त को स्कूल बंद या खुले? भारी बारिश के बीच सामने आया बड़ा अपडेट, जानें हर राज्य का हाल

Ads

20 अगस्त को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर छात्रों और अभिभावकों में असमंजस है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि अभी तक पूरे देश या किसी पूरे राज्य के लिए छुट्टी का कोई एक समान आदेश जारी नहीं हुआ है। स्कूल बंद करने का अंतिम फैसला संबंधित राज्य सरकार, जिला प्रशासन या स्कूल प्रबंधन के आदेश पर निर्भर करेगा।

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 07:02 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 07:02 PM IST
HIGHLIGHTS
  • 20 अगस्त की छुट्टी को लेकर अभी तक देशव्यापी या राज्यव्यापी आदेश नहीं
  • हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, MP, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • स्कूल बंद करने का फैसला स्थानीय जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन करेंगे

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, जलभराव और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए छात्र और अभिभावक कल, 20 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी को लेकर असमंजस में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 अगस्त के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा के सुंदरगढ़ और भद्रक जैसे बाड़ प्रभावित जिलों में स्थानीय स्तर पर पहले भी स्कूल बंद रखे गए हैं। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की आशंका बनी हुई है।

अभी तक नहीं हुआ है छुट्टी का ऐलान

मौसम विभाग के बारिश अलर्ट का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश या पूरे राज्य में एक साथ स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। केंद्र या राज्य सरकारों की ओर से 20 अगस्त के लिए किसी भी राष्ट्रव्यापी या राज्यव्यापी छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों की छुट्टी का अंतिम फैसला संबंधित राज्य सरकारें, जिला प्रशासन और स्थानीय स्कूल प्रबंधन ही लेते हैं।

स्कूल छुट्टी 20 अगस्त 2026: जरूरी अपडेट

राज्य/क्षेत्र 20 अगस्त का मौसम अपडेट स्कूल छुट्टी की स्थिति
हिमाचल प्रदेश भारी बारिश का अनुमान जिले के आदेश की जांच करें
उत्तराखंड भारी बारिश का अनुमान जिले के आदेश की जांच करें
उत्तर प्रदेश कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जिलेवार फैसला होगा
दिल्ली-NCR 20 अगस्त के लिए IMD की कोई चेतावनी नहीं स्थानीय आदेश न होने पर स्कूल सामान्यतः खुले रहेंगे
पंजाब 20 अगस्त के लिए IMD की कोई चेतावनी नहीं स्थानीय प्रशासन की घोषणा देखें
मध्य प्रदेश कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश की संभावना जिलेवार अपडेट देखें
बिहार कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना स्थानीय प्रशासन का आदेश देखें
झारखंड कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जिलेवार अपडेट देखें
ओडिशा कई हिस्सों में बारिश की संभावना जिलेवार अपडेट देखें
छत्तीसगढ़ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना स्थानीय प्रशासन का आदेश देखें
महाराष्ट्र/विदर्भ कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जिलेवार अपडेट देखें

किसी भी भ्रम या अफवाह में न आएं

दिल्ली-एनसीआर में 20 अगस्त के लिए भारी बारिश की कोई गंभीर चेतावनी नहीं है, इसलिए वहां सामान्य रूप से स्कूल खुलने की उम्मीद है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम या अफवाह में न आएं। कल स्कूल खुलेगा या बंद रहेगा, इसकी पुष्टि के लिए केवल अपने संबंधित जिला प्रशासन के आधिकारिक आदेशों, स्थानीय समाचारों या स्कूल के आधिकारिक नोटिस का ही पालन करें।

इन्हें भी पढ़ें:-