IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: Gen Alpha अगली बार आपके वोटर होंगे… इनके लिए आपकी कार्य योजना क्या है? सीएम साय ने IBC24 पर बताया क्या है प्लानिंग

Ads

IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय, CM Sai reached IBC24 Swaran Sharda Scholarship Program

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 06:31 PM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 07:44 PM IST

रायपुरः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर न्यूज चैनल IBC24 की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद एक संवाद सेशन भी हुआ। चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से कई मुद्दों को लेकर प्रश्न पूछे। सीएम साय ने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Gen Alpha जनरेशन के लिए सरकार के कामों के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 सालों में शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम काम हुए हैं। अपने प्राथमिक शिक्षा के उल्लेख करते हुए सीएम साय ने कहा कि पहले सुविधाओं का अभाव था। मैंने अपने गृहग्राम बगिया में पढ़ाई की। वहां 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर नहीं थी। हमें 7 किमीं दूसरे स्कूल में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ा था। खपरैल की छत थी, जमीन को गोबर ले लिपाई कर बैठना पड़ता था। इस तरह की स्थिति पहले थी, लेकिन अब सरकार की ओर से इस तरह की व्यवस्था को दुरुस्थ किया गया है। राज्य में अब हर गांव में प्राथमिक स्कूल, दो-तीन किमी में मीडिल, चार-पांच किमी में हाईस्कूल, छह-सात किमीं में हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की गई है। हर विकासखंड में कॉलेज की स्थापना हुई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थान छत्तीसगढ़ में है, जिसका उपयोग Gen Alpha कर सकते हैं। इसके अलावा 34 जगहों पर नालंदा परिसर बनाकर पढ़ाई के लिए कंटेट उपलब्ध करा रहे हैं। दिल्ली के ट्राइबल यूथ हास्टल की स्थापना की गई, जहां से 13 बच्चे यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा पास किए हैं।

ये भी पढ़ें