School Closed Latest News: कल से इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई

Ads

कल से इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, Schools Closed for Two Days from Tomorrow Due to Heavy Rains

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 12:11 AM IST

All Schools Closed Today | Photo Credit: AI

बरहाइच। Schools Closed for Two Days देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर बहराइच जिले में 21 और 22 जुलाई को कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, अशासकीय, मदरसा तथा सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में इन दो दिनों तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई विद्यालय इस दौरान संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार खराब मौसम

उधर, हिमाचल प्रदेश में भी लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और एक अन्य प्रभावित जिले में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की भी सूचना है।

29 और 31 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी (Schools Closed for Two Days)

उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में 29 जुलाई को गुरु पुर्णिमा के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में शहीद उधम सिंह शहीद दिवस पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें