नोएडा, 27 अप्रैल (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू के कारण सीबीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, 27 अप्रैल से अगले आदेश तक सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
यह निर्देश गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जारी किया गया है, जिसमें जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और गर्म हवाओं के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।
एक बयान में कहा गया है कि सभी संबंधित संस्थानों के लिए संशोधित समय का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।
भाषा रंजन शोभना
शोभना