8 अक्टूबर से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, नहीं मिलेगा मध्यान्ह भोजन, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

8 अक्टूबर से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, नहीं मिलेगा मध्यान्ह भोजन, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

8 अक्टूबर से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल, नहीं मिलेगा मध्यान्ह भोजन, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 2, 2020 1:45 pm IST

पुडुचेरी: पुडुचेरी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आठ अक्टूबर से स्कूल खुल रहे हैं। यह आदेश पुडुचेरी और कराईकल में लागू होगा। शिक्षा निदेशक रुद्र गौडप ने संवादाताओं को बताया कि अगले आदेश तक कक्षाएं सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार) रोज आधे दिन के लिए लगेंगी।

Read More: राजधानी भोपाल में लगने वाला सालाना तब्लीगी इज्तिमा स्थगित, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

आदेश के अनुसार, नौवीं और 11वीं के छात्रों की कक्षाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को होंगी, जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों की कक्षाएं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी और इन कक्षाओं का लक्ष्य छात्रों की समस्याओं को सुलझाना होगा।

Read More: महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करता था यह आरोपी, एक ही बंगले से चुराए 58 कपड़े, बताया किसलिए करता था चोरी

कक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्रों को विभाग द्वारा तय फॉर्मेट में अपने अभिभावकों से अनुमतिपत्र लाना होगा। गौड ने कहा कि फिलहाल छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा नहीं मिलेगी। कोविड-19 हालात के मद्देनजर मध्याह्न भोजन भी नहीं मिलेगा।

Read More: सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेता आजाद सिंह डबास ने अपने पद से ​दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"