जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिलों में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिलों में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिलों में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान
Modified Date: June 1, 2024 / 11:17 pm IST
Published Date: June 1, 2024 11:17 pm IST

जम्मू, एक जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिलों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा जिले के पुरमंडल इलाके में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था, हालांकि अब तक कुछ सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर बुफलियाज के घने मरहा वन क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डेरा की गली क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों के दाखिल होने की जानकारी मिली थी।

भाषा प्रीति रंजन

रंजन


लेखक के बारे में