कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, दो अन्य की तलाश जारी

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, दो अन्य की तलाश जारी

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, दो अन्य की तलाश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 26, 2020 4:28 pm IST

कश्मीर। कुलगाम के गुड्डर इलाके में भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। अभी यहां दो आतंकी और फंसे हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया है कि अभी ऑपरेशन चल रहा है।

ये भी पढें: देश में COVID19 के कुल मामलों की संख्या 26917 हुई, 5913 लोग स्वस्थ तो 826 लोग…

इसके पहले बीते कल सुरक्षा बलों ने कश्मीर के पुलवामा में तीन आतंकी को ढ़ेर कर दिया था, आतंकियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए सुरक्षाबलों ने इसको अंजाम दिया, इससे पहले पुलवामा जिले में ही शनिवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादी और उनका एक साथी मार गिराया था। सुरक्षाबलों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, सूचना मिलते ही सुबह-सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया था।

ये भी पढें: लॉकडाउन में बीच सड़क पर बाइक सवारों से वसूली करते नजर आई पुलिस, RJD…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com