नतीजे घोषित होने में देरी पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय का वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

नतीजे घोषित होने में देरी पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय का वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

नतीजे घोषित होने में देरी पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय का वरिष्ठ अधिकारी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: August 19, 2022 7:32 pm IST

गुवाहाटी, 19 अगस्त (भाषा) गुवाहाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ध्रुवज्योति चौधरी को स्नातक परीक्षा परिणाम घोषित करने में ‘‘विसंगति और देरी’’ के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश के मुताबिक, चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गई है।

यह आदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अनुशासनात्मक प्राधिकारी डॉ एच.के. नाथ द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किया गया। यह निर्णय 2022 में ‘‘स्नातक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा में विसंगति और देरी’’ के कारण लिया गया।

भाषा आशीष शफीक

शफीक


लेखक के बारे में