तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए

तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए

तिलांगचोंग द्वीप पर सात मछुआरे बचाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 2, 2021 5:21 am IST

पोर्ट ब्लेयर, दो जुलाई (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के तिलांगचोंग द्वीप पर समुद्र में एक नौका में समस्या आने के बाद उसमें सवार सात मछुआरों को बचाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पोर्ट ब्लेयर में तटरक्षक बल के क्षेत्रीय मुख्यालय को 30 जून को एक संकट की सूचना मिली जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। एक दिन की खोज के बाद बृहस्पतिवार को तिलांगचोंग द्वीप में नौका का पता लगाया गया और सात मछुआरों को बचाया गया।

तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाए गए मछुआरे सुरक्षित हैं। नौका में गियर बॉक्स में समस्या आ गयी थी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में