कोलकाता में बिजली के खंभे का एक हिस्सा गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Ads

कोलकाता में बिजली के खंभे का एक हिस्सा गिरने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 02:52 PM IST

कोलकाता, 25 मई (भाषा) कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे का एक हिस्सा गिरने से सोमवार सुबह सात वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गुड़िया खातून के रूप में हुई है जो हेस्टिंग्स फ्लाईओवर के नीचे अपने परिवार के साथ रहती थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब बिजली के खंभे का ऊपरी हिस्सा नीचे खड़ी बच्ची पर गिर गया। बच्ची को सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ढांचे का एक हिस्सा खंभे से अलग होकर गिर गया। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या रखरखाव में कोई लापरवाही हुई थी ?’’

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली का खंभा लंबे समय से खराब हालत में था और इलाके में कोई मरम्मत का काम नहीं किया गया था।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा