राजस्थान में अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय तेंदुए की मौत

राजस्थान में अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय तेंदुए की मौत

राजस्थान में अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय तेंदुए की मौत
Modified Date: April 7, 2023 / 06:26 pm IST
Published Date: April 7, 2023 6:26 pm IST

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन से टकराने के बाद सात वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई।

उप वन संरक्षक (उदयपुर उत्तर) सुपोंग शशी ने बताया कि सुखेर-नाथद्वारा राजमार्ग पर एकलिंगजी मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात को एक छोटे अज्ञात वाहन की टक्कर से सात वर्षीय नर तेंदुए की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शशी ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। एकलिंगजी पुलिस चौकी के प्रभारी हरीश ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस दल के पहुंचने से पहले वन विभाग कर्मी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये ले जा चुके थे। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा कुंज पृथ्वी जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में