राजस्थान के अधिकांश भागों में तेज गर्मी की चेतावनी

Ads

राजस्थान के अधिकांश भागों में तेज गर्मी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 11:54 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 11:54 AM IST

जयपुर, 16 मई (भाषा) मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी से तेज गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू होगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 16 मई से राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र गर्मी का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार वहीं राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने व 16 मई से एक बार फिर तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इसी तरह 16-17 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी आ सकती है। विभाग के अनुसार साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है।

राज्य में शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान कई जगह उष्ण रात्रि व उष्ण लहर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में रहा।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित