हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, फिल्म में काम देने का झांसा देकर अभिनेत्री को भी फंसाया
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, फिल्म में काम देने का झांसा देकर अभिनेत्री को भी फंसाया
हैदराबाद। पुलिस ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स के होटल में छापे मार कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यहां पुलिस को एक अभिनेत्री भी मिली। हालांकि 24 साल की इस अभिनेत्री को भी मुक्त कर दिया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद यहां पर दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि रैकेट के संचालक सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। ग्राहक की पहचान सरकारी कर्मचारी के रूप में हुआ है। इस दौरान एक फिल्म अभिनेत्री को भी बचाया गया। अभिनेत्री आगरा की रहने वाली।
ये भी पढ़ें- स्टेशन में गंदी हरकत करने लगा शख्स तो युवती ने फेसबुक पर कर दिया लाइव
सेक्स रैकेट चलाने वाला ए जनार्दन राव अभिनेत्री को फिल्म में काम देने बहाने मुंबई से हैदराबाद लाता था और फिर जबरदस्ती इस धंधे में धकेल देता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह फिल्म अभिनेत्रियों को बहला-फुसलाकर साप्ताहिक अनुबंध पर लेकर आता था और उन्हें एक सप्ताह में एक लाख रुपए देकर उनका यौन शोषण करता था। आरोपी प्रत्येक ग्राहक से 20 हजार रुपए लिया करता था।
वेब डेस्क IBC 24

Facebook


