नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, जे पी नड्डा और किरेन रीजीजू ने सोमवार को संसद भवन परिसर में दोपहर के भोजन पर मुलाकात की।
संसद भवन कैंटीन में इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए।
लोकसभा में तेलुगु देशम पार्टी के नेता लावू श्री कृष्ण देवरायलू भी भोजन पर हुई इस बैठक में उपस्थित थे।
इससे पहले शाह ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में नड्डा, रीजीजू और गोयल से मुलाकात की।
भाषा वैभव माधव
माधव