शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Ads

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 05:29 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) पांच सत्र की गिरावट के बाद सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी रहने से निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.10 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 76,835.78 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 228.50 अंक बढ़कर 23,995.95 अंक पर बंद हुआ।

इस तेजी के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 5,10,561.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,80,80,037.04 करोड़ रुपये (करीब पांच लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.71 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक 1.65 प्रतिशत चढ़ा। कुल 2,776 शेयरों में तेजी रही जबकि 1,580 शेयरों में गिरावट रही और 202 अन्य अपरिवर्तित रहे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय