शाहीन बाग आंदोलन में और आएगी तेजी, प्रदर्शन में शामिल होने निकला पंजाब से किसानों का जत्था
शाहीन बाग आंदोलन में और आएगी तेजी, प्रदर्शन में शामिल होने निकला पंजाब से किसानों का जत्था
नई दिल्ली। शाहीन बाग में CAA और NRC को लेकर जारी प्रदर्शन और उग्र होने जा रहा है। आंदोलन के समर्थन में पंजाब किसान का जत्था प्रदर्शन में शामिल होने निकल पड़ा है। सोमवार को पंजाब किसान यूनियन के कार्यकर्ता भठिंडा के मनसा से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
पढ़ें- सऊदी अरब में ब्यूटीशियन की नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने बेच दि…
किसानों का एक दूसरा ग्रुप भी मंगलवार को राजधानी के लिए रवाना होगा। ये लोग 8 फरवरी तक यहां रहेंगे। उनका कहना है कि हमारा विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कानून वापस नहीं हो जाता ।
पढ़ें- TMC नेता ने दो बहनों को घसीट-घसीट कर मारा, पैर बांधकर लात मुक्कें भ..
हम इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे। नागरिकता संशोधन बिल (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय आबादी रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए किसान संगठनों ने 16 फरवरी को संगरूर के मालेरकोटला में प्रस्तावित सभा के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मनसा में 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन विरोध भी शुरू होने की संभावना है।
पढ़ें- CAA पर भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- ये गांधी-फिरोज खान की सरकार न…
गौरतलब है शाहीनबाग में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में लागू CAA और NRC का वापस लेने के लिए विरोध किया जा रहा है।

Facebook


