मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण LIVE

मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण LIVE

मोदी कैबिनेट शपथ ग्रहण LIVE
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 30, 2019 1:17 pm IST

शपथ ग्रहण LIVE
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद दिला रहे शपथ
प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे नरेंद्र मोदी

राजनाथ सिंह ले रहे मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद मोदी कैबिनेट गुरुवार को शपथ ले रही है। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। शाह मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी पोजीशन में हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार पुराने के साथ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। मोदी कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।

मोदी कैबिनेट में अर्जुन मेघवाल, अटल सरकार में मंत्री रह चुके दमोह से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, बाबुल सुप्रियो, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किरण रिजिजू, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, किशनपाल गुर्जर, हरसिमरत कौर, थावरचंद गहलोत, राव इंद्रजीत सिंह, जदयू से आरसीपी सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजनाथ कैबिनेट और रामदास अठावले को पीएमओ से कॉल गया है। ये सभी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की है। शपथ लेने से पहले इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात से पहले अमित शाह ने पीएम मोदी से तकरीबन 90 मिनट तक मंत्रियों के चयन को लेकर माथापच्ची की।

देखिए लाइव


लेखक के बारे में