Sharjeel Imam Interim Bail News/Image Credit: IBC24.in
Sharjeel Imam Interim Bail News: नई दिल्ली: दिल्ली दंगा साजिश मामले के आरोपी शरजील इमाम को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है। बताया जा रहा है कि, शरजील इमाम को अपने भाई की शादी और बीमार मां की देखभाल के लिए अंतरिम जमानत दी गई है। एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी ने ये फैसला सुनाया। शरजील को 20 मार्च 206 से 30 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल जनवरी में शरजील इमाम को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया था। (Sharjeel Imam Interim Bail News) पिछले साल बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए भी शरजील ने जमानत मांगी थी लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिली थी।
Sharjeel Imam Interim Bail News: बता दें कि, शरजील इमाम 2020 में दिल्ली में हुए दंगे के साजिश मामले का आरोपी है। इस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे भड़क गए थे। शरजील जनवरी 2020 से जेल में बंद है। (Sharjeel Imam Interim Bail News) 2020 में यूएपीए के तहत गिरफ्तार उसे किया गया था और उस पर हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है।
इन्हे भी पढ़ें:-