वेब डेस्क। एक छोटी सी भूल कितना बड़ा भूचाल ला सकती है, इसका एक और नमूना सामने आया है। सोमवार को दादा साहब फाल्के सम्मान विजेता अभिनेता पद्मभूषण शशि कपूर का निधन हो गया था। उनके निधन की ख़बर हर न्यूज़ चैनल्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पलक झपकते ही आई और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिवंगत शशि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उन्हें लग रहा है, जैसे उनका ही एक हिस्सा चला गया। एक महान अभिनेता, स्मार्ट, हैंडसम और एक ऐसा नाम, जिसे लेकर मेरे नाम के साथ कंफ्यूज़न हो जाता है (मेरे ऑफिस में मेरे गंभीर रूप से बीमार होने को लेकर जर्नलिस्टों की दो फोन कॉल्स मिलीं हैं!) मुझे हमेशा शशि कपूर की कमी खलेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी ओर से शोक संवेदनाएं।
I feel a part of me is gone. A great actor, smart, cosmopolitan, impossibly handsome & w/a name that was often confused w/mine. (My office got two calls from journalists today about my reportedly serious ill-health!) I will miss #ShashiKapoor. Condolences2his family&all his fans pic.twitter.com/fSz3jafPZJ
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 4, 2017
शशि थरूर ने अपने ट्वीट में जिस कंफ्यूज़न का जिक्र किया था, एक न्यूज़ चैनल के सोशल मीडिया पर वो तुरंत सामने भी आ गया। इस चैनल ने ट्वीट में शशि कपूर की जगह शशि थरूर लिख दिया, फिर क्या हुआ, इसका अंदाजा आपको शशि थरूर के अगले ट्वीट को देखकर हो जाएगा, जब उन्हें श्रद्धांजलि संदेश मिलने लगे।
We’re getting condolence calls in the office! Reports of my demise are, if not exaggerated, at least premature. @TimesNow #ShashiKapoor https://t.co/nbtZGcdQTa
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 4, 2017
शशि थरूर ने टाइम्स नाऊ को टैग करते हुए शशि कपूर हैशटैग पर सांत्वना के फोन कॉल्स मिलने की जानकारी दी और चैनल के ट्वीट को अपरिपक्व बताया। शशि थरूर के ट्वीट पर बड़ी संख्या में रि-ट्वीट किए गए। तब तक टाइम्स नाऊ को भी अपनी भूल का अहसास हो चुका था, उसने ट्वीट कर शशि थरूर से इस भूल के लिए अफसोस जताया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
We apologize for the typographical error on our end. @ShashiTharoor we wish you good health.
— TIMES NOW (@TimesNow) December 4, 2017
इसके बाद राहत की सांस लेते हुए शशि थरूर ने रिप्लाई किया कि कोई बात नहीं, गलतियां होती हैं। साथ ही अपने ह्यूमर, जिसके लिए वो जाने जाते हैं, उसका परिचय देते हुए ये भी लिखा कि इस दुखद माहौल में मुस्कुराहट की वजह बनने से खुशी है।
Thanks. No problem. Mistakes happen. Glad to be able to crack a smile at a tragic moment. https://t.co/3VxIpZ5yED
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) December 4, 2017
शशि थरूर ने तो इस भूल को सुखद मोड़ देते हुए अपनी ओर से इसका अंत कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स टाइम्स नाऊ को ट्रोल करते नज़र आए।
वेब डेस्क, IBC24