कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की

Ads

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 12:02 PM IST

बेंगलुरु, 30 मई (भाषा) कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को यहां लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

यह मुलाकात कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में शनिवार शाम उनके संभावित निर्वाचन से पहले हुई।

सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार ने नये मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल से अनौपचारिक चर्चा की क्योंकि राज्यपाल के उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल रवाना होने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण रविवार या सोमवार को हो सकता है। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि इसे अगले सप्ताह, संभवत: बुधवार को निर्धारित किया जा सकता है। इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, इस बात पर विचार-विमर्श जारी है कि शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में होना चाहिए या विधान सौध की भव्य सीढ़ियों पर। हालांकि, विधान सौध के पास तैयारियां होती देखी गई है।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला