शुभेंदु ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए 7.5 लाख से अधिक लड़कियों का टीकाकरण अभियान शुरू किया

Ads

शुभेंदु ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए 7.5 लाख से अधिक लड़कियों का टीकाकरण अभियान शुरू किया

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 11:52 AM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 11:52 AM IST

कोलकाता, 30 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने के लिए राज्यव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शनिवार को शुरू किया, जिसके तहत 14 वर्ष की आयु की लगभग 7.65 लाख लड़कियों का टीकाकरण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहल इस वर्ष की शुरुआत में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत के बाद की गई है और इसका उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को जनस्वास्थ्य के लिए खतरे के रूप में समाप्त करने में योगदान देना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकीं और 15 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर गार्डासिल-4 टीके की खुराक निशुल्क दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण सत्र 881 निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे जिनमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, राज्य सामान्य अस्पताल और प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।

भाषा सिम्मी गोला

गोला