Lok Sabha BJP Candidates 1st List: तीन राज्य के पूर्व सीएम को मिला लोकसभा चुनाव का टिकट, सूची में शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल

Ads

Lok Sabha BJP Candidates 1st List: तीन राज्य के पूर्व सीएम को मिला लोकसभा चुनाव का टिकट, सूची में शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल

  •  
  • Publish Date - March 2, 2024 / 10:19 PM IST,
    Updated On - March 2, 2024 / 10:19 PM IST

lok sabha chunav 2024

Lok Sabha BJP Candidates 1st List: कुछ ही दिनों के अंदर लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों के लेकर कड़ी मेहनत कर रही है। इसी बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 नाम शामिल है, जिसमें कुल 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

Read more: BJP Candidates 1st List: बीजेपी ने इन 28 सीटों पर महिलाओं को मैदान पर उतारा, जानिए कौन कहां से लड़ेंगी चुनाव 

तीन पूर्व सीएम को लोकसभा चुनाव का टिकट

इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनावी मैदान पर उतारा है. जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जो विदिशा से चुनाव लड़ेंगे। असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल जो डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, त्रिपुरा के सीएम रह चुके बिप्लब कुमार देब जो त्रिपुरा पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।