एसआईए ने आतंकी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ, उधमपुर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की

Ads

एसआईए ने आतंकी साजिश मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ, उधमपुर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 03:19 PM IST

जम्मू, 12 सितंबर (भाषा) राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने अलगाववादी विचारों के कथित प्रचार और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने से जुड़े एक मामले की जांच के संबंध में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और उधमपुर जिलों में पांच स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये छापेमारी पुंछ के मंडी और सुरनकोट इलाकों तथा उधमपुर के रामनगर इलाके में की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता चला, जो नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार स्थित संदिग्ध लोगों के कथित तौर पर संपर्क में थे और उनसे बातचीत कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी सुबह शुरू हुई और यह अभी जारी है। उन्होंने कहा कि ये छापेमारी जांच को आगे बढ़ाने के लिए प्रासंगिक सामग्री और साक्ष्यों को जुटाने तथा उनका सत्यापन करने के उद्देश्य से की जा रही है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश