गंगटोक, 24 फरवरी (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हुई नस्ली भेदभाव की घटना की कड़ी निंदा की है।
मुख्यमंत्री तमांग ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में हाल में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ नस्ली भेदभाव की घटना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने सभी से यह समझने का आग्रह किया कि पूर्वोत्तर देश का अभिन्न अंग है और देश का प्रत्येक नागरिक गरिमा, समानता और सम्मान का हकदार है।
उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम एक दूसरे के प्रति सचेत रहें तथा समझ, गरिमा और पारस्परिक सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।’’
पिछले सप्ताह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ एक दंपति ने नस्ली दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी दी थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप
दिलीप