नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को वैध वोटों को हटाने और अमान्य वोटों को जोड़ने की कवायद करार दिया।
उन्होंने सवाल किया कि अगर निर्वाचन आयोग का इरादा भाजपा को सत्ता में बनाए रखना ही है तो चुनाव कराने का क्या मतलब है।
सिब्बल और उनकी पत्नी को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दिए गए विवरण में विसंगति के कारण नोटिस जारी किए गए हैं।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिब्बल ने संवाददाता सम्मलेन में कहा, “यह किस तरह का विशेष गहन पुनरीक्षण है? यह वैध वोटों को हटाने और अमान्य वोटों को जोड़ने की कवायद है।”
उन्होंने कहा, ‘अगर आप भाजपा को ही सत्ता में बनाए रखना चाहते हैं तो चुनाव कराने का क्या मतलब है।”
भाषा
जोहेब नरेश
नरेश