झारखंड में एक बैंक एजेंट से नकदी लूटने पर छह लोग गिरफ्तार

Ads

झारखंड में एक बैंक एजेंट से नकदी लूटने पर छह लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2025 / 10:36 PM IST,
    Updated On - October 8, 2025 / 10:36 PM IST

सरायकेला, आठ अक्टूबर (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के एजेंट से कथित तौर पर तीन लाख रुपये लूटने के आरोप में बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना 29 सितंबर को उस समय हुई थी जब एक ‘बैंक मित्र’ (बिना बैंक सुविधा वाले क्षेत्रों का बैंक एजेंट) और उसका सहयोगी अगसिया गांव में अपने घर लौट रहे थे।

उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (चांडिल) अरविंद बिन्हा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने बसाहातु गांव के पास बैंक मित्र और उसके सहयोगी पर हमला किया और नकदी लूट ली।

बिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव