आंध्र के प्रकाशम जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत

आंध्र के प्रकाशम जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत

आंध्र के प्रकाशम जिले में कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत
Modified Date: May 23, 2025 / 04:42 pm IST
Published Date: May 23, 2025 4:42 pm IST

प्रकाशम (आंध्र प्रदेश), 23 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब 1:40 बजे प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरू, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए. आर. दामोदर ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तब ये लोग महा नंदी से तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। सभी स्टुअर्टपुरम गांव के निवासी थे।

दामोदर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘विपरीत दिशा से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।’

उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः चालक को झपकी आ गई थी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में