नोएडा (उप्र),20 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में तरुण कुमार (22) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में सड़क हादसे में नीरज (30) की मौत हो गई। थाना जेवर क्षेत्र में सड़क हादसे में विकास (22) की मौत हो गई, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में सड़क हादसे में वेदपाल (46) की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में सड़क हादसे में लखीचंद (63) की मौत हो गई। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजनारायण की उपचार के दौरान बीती रात को मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
भाषा सं शोभना
शोभना