220 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
220 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
जींद (हरियाणा), 18 नवंबर (भाषा) हरियाणा के जींद में घसो माइनर गांव के निकट छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान से चूरा पोस्त को तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इन छह तस्करों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भाषा सं राजकुमार

Facebook


