नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के छावला इलाके में छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मामला तब सामने आया जब बच्ची ने कथित घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
शिकायत के अनुसार, छावला इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाली लड़की अपनी छोटी बहन के साथ एक स्कूल के पास खेल रही थी, तभी एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी थी। इसने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुई होंगी।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने बाद में घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसने यह बात एक रिश्तेदार को बताई। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो उसी इलाके का निवासी है और लड़की के परिवार का परिचित है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची को आवश्यक चिकित्सा सहायता और समर्थन प्रदान किया गया है तथा कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।
भाषा राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल