बारां जिले में 37 लाख रुपये की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बारां जिले में 37 लाख रुपये की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बारां जिले में 37 लाख रुपये की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 13, 2025 / 08:26 pm IST
Published Date: November 13, 2025 8:26 pm IST

जयपुर, 13 नवंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस ने बारां जिले में 37 लाख रुपये की स्मैक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस ने 135 ग्राम शुद्ध स्मैक और 49 ग्राम स्मैक टांका (कुल 184 ग्राम) जब्त की है। जब्त की गई इस स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में टोंक जिले के दो आरोपियों श्यामसुन्दर व मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

अंदासु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में