राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का ओपन चैलेंज, कहा- गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं, दूर हो जाएगी गलतफहमी

राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का ओपन चैलेंज, कहा- गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं, दूर हो जाएगी गलतफहमी

राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का ओपन चैलेंज, कहा- गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं, दूर हो जाएगी गलतफहमी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: February 16, 2021 11:26 am IST

वांसदा: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात में छोटे चाय कारोबारियों की जेब से ‘‘धन निकालने’’ और राज्य से चुनाव लड़ने का साहस दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात और यहां के लोगों के प्रति कांग्रेस का ‘‘नफरत भरा और पक्षपाती’’ रवैया नया नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण के प्रस्ताव का भी विरोध किया था।

Read More: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार

ईरानी ने, पूर्व कांग्रेस प्रमुख द्वारा असम में एक चुनावी रैली में कथित तौर पर की गई टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में आने पर गुजरात के चाय मालिकों से चाय बागानों के श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए कहेगी। ईरानी ने नवसारी जिले के वांसदा शहर में स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हाल ही में असम में एक रैली में कहा था कि वह गुजरात के छोटे चाय कारोबारियों की जेब से रकम निकलवाएंगे। इससे पहले उन्हें (कांग्रेस) चाय विक्रेता (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से परेशानी थी और अब उन्हें चाय पीने वालों से दिक्कत है।’’

Read More: बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना, बोले-बड़े-बड़े वादे के बाद अब धान की नीलामी सूझ रही, प्रदेश को दारू संस्कृति की ओर ले जा रही सरकार

कपड़ा एवं महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी को चुनौती देती हूं कि अगर उनमें साहस है तो वह गुजरात से चुनाव लड़ें। उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।’’ राहुल गांधी ने कहा था कि अगर कांग्रेस असम में सत्ता में आएगी तो वह चाय बागानों के श्रमिकों की दिहाड़ी मजदूरी में वृद्धि करेगी। गुजरात में छह नगर निगमों के लिए चुनाव 21 फरवरी को होगा। इसके अलावा 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को चुनाव होगा।

Read More: ये हैं भारत के जागरुक युवा, छान डाली पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी की कुंडली, करोड़ों की हेराफेरी का हुआ खुलासा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"