विपक्ष के कुछ नेताओं ने फलस्तीनी दूतावास पहुंचकर एकजुटता प्रकट की

विपक्ष के कुछ नेताओं ने फलस्तीनी दूतावास पहुंचकर एकजुटता प्रकट की

विपक्ष के कुछ नेताओं ने फलस्तीनी दूतावास पहुंचकर एकजुटता प्रकट की
Modified Date: October 16, 2023 / 05:14 pm IST
Published Date: October 16, 2023 5:14 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) इजराइल और हमास के मध्य युद्ध के बीच बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के सी त्यागी सहित कुछ विपक्षी नेताओं के एक समूह ने फलस्तीन की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए सोमवार को यहां फलस्तीनी दूतावास का दौरा किया।

अली, अय्यर और त्यागी के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान भी दूतावास का दौरा करने वाले नेताओं में शामिल थे।

भट्टाचार्य ने कहा कि वे गाजा में युद्ध और मानवीय संकट के मद्देनजर फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए दूतावास गए थे।

गाजा से हमास के चरमपंथियों के इजराइली शहरों पर हमले और उसके बाद यरुशलम से जवाबी कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में हिंसा बढ़ गई है।

हमास के हमलों का बदला लेने के लिए इजराइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की है। इस संघर्ष में अब तक 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में