हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

Ads

हनीमून के दौरान पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 05:44 PM IST

शिलांग, 28 अप्रैल (भाषा) मेघालय की एक अदालत ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करने की आरोपी इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी को मंगलवार को जमानत दे दी ।

सोनम का पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था।

इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी एवं कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया, ‘‘आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दे दी गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।’’

भाषा रंजन नरेश

नरेश