Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike : छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! अस्पताल से कहा- ‘अब नहीं टूटेगा अनशन’
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार से छात्रों को संसद के सामने अपनी बात रखने की अनुमति देने की अपील की है।
Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike
- अस्पताल से सोनम वांगचुक का बड़ा बयान।
- छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव।
- संसद के सामने छात्रों को अपनी बात रखने की मांग।
नई दिल्ली : Sonam Wangchuk Continue Hunger Strike : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया। इस बीच, अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने सरकार और पुलिस से अपील की है कि वे छात्रों को अपनी बात संसद के समक्ष रखने की अनुमति दें।
अनशन जारी रखने का फैसला
प्रदर्शन के उग्र रूप लेने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर सोनम वांगचुक ने लिखा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता की गई है, उसे देखते हुए उन्होंने अनशन जारी रखने का फैसला लिया है।Sonam Wangchuk Hunger Strike वांगचुक ने मांग की है कि जब तक युवा नेताओं को सांसदों से मिलने या अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
मामले को सुलझाने की अपील
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस बल से छात्रों को संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर मामले को सुलझाने की अपील की और भरोसा जताया कि युवा प्रदर्शनकारी आगे भी संयम और सहनशीलता बनाए रखेंगे।
Activist Sonam Wangchuk tweets, “Seeing the brutality with which peacefully protesting Youth are being dealt with, I have decided to continue my fast untill the youth leaders are allowed to meet the Parliamentarians at the Sansad Bhawan or l am allowed to meet them here at the… pic.twitter.com/KAxqaBvZcC
— ANI (@ANI) July 20, 2026
ये भी पढ़ें
- SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख
- Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
- Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Facebook


