दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधि की करीब तीन लाख रुपये की नकदी ढूंढी, रवाना होने से पहले उन्हें लौटाई

Ads

दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधि की करीब तीन लाख रुपये की नकदी ढूंढी, रवाना होने से पहले उन्हें लौटाई

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 02:42 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने आए दक्षिण अफ्रीका के एक प्रतिनिधि के कैब में छूटे करीब तीन लाख रुपये ढूंढकर, उनके स्वदेश रवाना होने से महज 30 मिनट पहले उन्हें सुरक्षित लौटा दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को प्रतिनिधि को अहसास हुआ कि वह नकदी कैब में ही भूल गया है, जिसके बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत वाहन का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाया और कैब का पता लगा लिया, जिसके बाद नकदी बरामद कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि बरामद रकम दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधि की निर्धारित उड़ान से करीब 30 मिनट पहले उन्हें सौंप दी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय और अमेरिकी मुद्रा में इस राशि की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये थी।

भाषा नोमान रंजन

रंजन