सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शिवसेना नेता का कटाक्ष: अप्रैल फूल पर मजाक कर रहे हैं

Ads

सपा सांसद ने कहा कि अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शिवसेना नेता का कटाक्ष: अप्रैल फूल पर मजाक कर रहे हैं

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 07:25 PM IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि अगले साल अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे जिस पर शिवसेना सदस्य धैर्यशील माने ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ‘अप्रैल फूल’ है, इसलिए भदौरिया ने मुख्यमंत्री वाली बात कह दी।

उत्तर प्रदेश के धौरहरा से लोकसभा सदस्य भदौरिया ने सदन में शून्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र के गन्ना किसानों और चीन मिल का विषय उठाया।

उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार नहीं कर पा रही है तो 2027 में ‘‘पीडीए के मसीहा’’ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो चीनी मिलों को खोला जाएगा।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यहां (सदन) से मुख्यमंत्री तो नहीं बनेंगे।

इस बीच, शिवसेना सांसद धैर्यशील माने ने कहा, ‘‘आज अप्रैल फूल है, इसलिए उन्होंने (भदौरिया) मुख्यमंत्री वाली बात मजाक में बोल दी।’’

उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव