Dindori Omprakash Dhurve: ‘अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले सरकारी कर्मचारियों का रोक दूंगा प्रमोशन’.. यहां के भाजपा MLA बोले- मंत्री बना तो लाउंगा नया नियम

Ads

'अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले सरकारी कर्मचारियों का रोक दूंगा प्रमोशन'.. Dindori MLA Omprakash Dhurve Viral Video

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 07:08 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 07:08 PM IST

डिंडौरीः Dindori Omprakash Dhurve: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे मंत्री बनते हैं तो ऐसा नियम बनाएंगे, जिसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य होगा।

Dindori Omprakash Dhurve: धुर्वे ने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे, उनका प्रमोशन रोक दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह नियम केवल सरकारी कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेठ-साहूकारों पर भी लागू होगा। विधायक ने कहा कि यदि व्यापारी वर्ग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे तो उनके लाइसेंस तक निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने राजनीतिक वर्ग पर भी सख्ती की बात करते हुए कहा कि नेताओं को भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना होगा, अन्यथा उन्हें पार्टी से टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-