श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत भारत का दौरा करेगा

Ads

श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत भारत का दौरा करेगा

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 09:29 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 09:29 PM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) श्रीलंका की सत्तारूढ़ पार्टी ‘जनता विमुक्ति पेरामुना’ (जेवीपी) का पांच-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आएगा तथा इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अन्य नेताओं से मुलाकात करेगा। भाजपा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने बताया कि जेवीपी महासचिव टिल्विन सिल्वा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल पार्टी की ‘भाजपा को जानें’ पहल के तहत निमंत्रण पर 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक भारत का दौरा करेगा।

भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका की सत्तारूढ़ जेवीपी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर 27 सितंबर से एक अक्टूबर, 2026 तक भारत का दौरा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री एस. जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मुलाकात करेगा।

चौथाईवाले ने कहा कि जेवीपी प्रतिनिधिमंडल भाजपा मुख्यालय में पार्टी के विभिन्न मोर्चों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद करेगा।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश