स्टालिन ‘कठपुतली नेता’ है जो सिर्फ झूठ बोलते है और पूरी तरह विज्ञापनों पर निर्भर है: अन्नाद्रमुक प्रमुख

स्टालिन ‘कठपुतली नेता’ है जो सिर्फ झूठ बोलते है और पूरी तरह विज्ञापनों पर निर्भर है: अन्नाद्रमुक प्रमुख

स्टालिन ‘कठपुतली नेता’ है जो सिर्फ झूठ बोलते है और पूरी तरह विज्ञापनों पर निर्भर है: अन्नाद्रमुक प्रमुख
Modified Date: February 16, 2026 / 12:51 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:51 am IST

ईरोड (तमिलनाडु), 15 फरवरी (भाषा) ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम(अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने रविवार को मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन पर तीखा हमला करते हुए उन्हें काम करने के बजाय विज्ञापनों और झूठ पर आधारित सरकार का नेतृत्व करने वाला ‘‘कठपुतली नेता’’ करार दिया।

विपक्ष के नेता ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘तमिलनाडु के इतिहास में अगर भारत में कोई ऐसा मुख्यमंत्री है जिसमें प्रशासनिक क्षमता की कमी है, बुनियादी ज्ञान का अभाव है, जो केवल झूठे दावे करने वाले हों और पूरी तरह से विज्ञापनों पर निर्भर सरकार चलाते हों तो वह यह कठपुतली मुख्यमंत्री स्टालिन है।’’

पलानीस्वामी ने भवानी सागर निर्वाचन क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह हर दिन किसी योजना के लिए एक नए नाम की घोषणा करते हैं और एक फोटो शूट करवाते हैं; बात यहीं खत्म हो जाती है।’’

उन्होंने द्रमुक द्वारा लगाए गए उन आरोपों का भी खंडन किया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘गुलाम’’ है।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में