ईटानगर, एक मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश लोक भवन में गुजरात और महाराष्ट्र के राज्य स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया जिसमें राज्यपाल के. टी. परनाइक ने अरुणाचल प्रदेश के विकास में इन राज्यों के लोगों द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की।
राज्य में काम करने और रहने वाले तीनों राज्यों के लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति में उनके निरंतर समर्थन और भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, परनाइक ने सीमावर्ती राज्य के विकास और उन्नति में इन राज्यों के लोगों द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की।
राज्यपाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के तहत अन्य राज्यों के राज्य स्थापना दिवस मनाने से विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोग भारत की विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं।
तत्कालीन बंबई राज्य के मुख्य रूप से भाषा के आधार पर विभाजन के बाद एक मई 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र का गठन हुआ था।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश