दिल्ली में सुबह सुहाना मौसम, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री

Ads

दिल्ली में सुबह सुहाना मौसम, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 05:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 53 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जतायी है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा