पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने के बाद की खुदकुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: April 18, 2022 1:41 pm IST

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अप्रैल (भाषा) गाजीपुर जिले की जखनिया तहसील स्थित सादात बाजार में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सादात बाजार के रहने वाले शिवदास सोनकर (35) ने रविवार रात अपनी पत्नी रीना (32), बेटे आरव (10) तथा बेटी सेजल (आठ) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह चारों शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि यह घटना गृह कलह के कारण घटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में