नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर के बीच निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। दरअसल सोमवार को ईवीएम मशीन से वीवीपीएटी की 50 प्रतिशत पर्ची का मिलान करने की मांग को लेकर 21 राजनीतिक दलों द्वारा लगाई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए 14 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। मामले में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ में सुनवाई हुई। मामले में अगली सुनवाई 25 मई को होगी।
Read More: कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख ने पोस्ट की पीएम मोदी की ऐसी तस्वीर, ट्रोलर्स ने दिया ये जवाब
छह राष्ट्रीय और 15 क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का हवाला देते हुए कहा है कि हम भारत की आबादी के करीब 70-75 प्रतिशत मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन विपक्षी नेताओं ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले आयोग को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वीवीपीएटी की कम से कम 50 प्रतिशत पर्चियों का सत्यापन कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के मामले में शीर्ष अदालत ने फैसला दिया था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव देश के संविधान के बुनियादी ढांचे का हिस्सा है।
Read More: कांग्रेस नेता 6 साल के लिए निष्कासित, सिंधिया के खिलाफ की थी बयानबाजी
इसी तरह, याचिका में भाजपा नेता सुब्रमणियन स्वामी के मामले में 2013 में शीर्ष अदालत के निर्णय का भी हवाला दिया गया है, जिसमे उसने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिये ईवीएम के लिये पर्ची की व्यवस्था अनिवार्य जरूरत है। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा था कि लोकसभा के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक मतदान केन्द्र के आधार पर ईवीएम और वीवीपीएटी का अनिवार्य निरीक्षण किया जाएगा।
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?