Surajkund Mela Live Accident: सूरजकुंड झूला हादसा मामले में एजेंसी मालिक मोहम्मद शाकिर गिरफ्तार.. जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा

Ads

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आरोपी मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नांगला गांव का रहने वाला है, जबकि नितेश मेरठ कैंट के सदर, धर्मापुरी का रहने वाला है। वे हिमाचल फन फेयर नाम की एक एजेंसी चलाते हैं।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 05:41 PM IST

Surajkund Mela Live Accident || Image- Social Media File

HIGHLIGHTS
  • सूरजकुंड में झूला टूटने से पुलिस निरीक्षक की मौत
  • पुलिस ने झूला एजेंसी के मालिक को गिरफ्तार किया
  • मोहम्मद शाकिर और नितेश पर गैरइरादतन हत्या का आरोप

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से एक पुलिस निरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि दर्जन भर घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गई है। सरकार के निर्देश पर पुलिस ने झूला एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। (Surajkund Mela Live Accident) उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसके एक साथी नितेश को भी अरेस्ट किया है।

मुख्य आरोपी का साथी भी गिरफ्त में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आरोपी मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नांगला गांव का रहने वाला है, जबकि नितेश मेरठ कैंट के सदर, धर्मापुरी का रहने वाला है। वे हिमाचल फन फेयर नाम की एक एजेंसी चलाते हैं। इसी एजेंसी के ज़रिए उन्होंने सूरजकुंड मेले में झूले लगाने का ठेका लिया था। उन्होंने एम्यूज़मेंट पार्क में 10 से ज्यादा झूले लगाए थे।

 

पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत

गौरतलब है कि, रविवार को हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले में चल रहे सूरजकुंड मेले में कल बड़ा हादसा हो गया। मेले के बीच अचानक एक झूला टूटकर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए, वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। (Surajkund Mela Live Accident) सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। झूले से पहले आज यहाँ एक गेट भी गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

टूटकर गिरा ‘सूनामी झूला’

इस पूरे हादसे का वीडियो वहाँ मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि मेले में लगा सूनामी झूला लोगों से खचाखच भरा हुआ था और अपनी पूरी रफ्तार से चल रहा था। तभी अचानक झूले के एक किनारे का हिस्सा टूटकर ज़मीन पर आ गिरता है।

31 मार्च को था रिटायरमेंट

बहरहाल, इस पूरे हादसे में पुलिस विभाग के एक निरीक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का इसी महीने, यानी 31 मार्च को सेवा से रिटायरमेंट था, (Surajkund Mela Live Accident) लेकिन अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले इस दुखद हादसे में उन्होंने जान गंवा दी।

एक करोड़ रुपये की सहायता राशि

निरीक्षक जगदीश प्रसाद के निधन पर सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि, मृत इन्स्पेक्टर जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। हरियाणा सरकार के पुलिस विभाग ने हादसे में मारे गए पुलिस अधिकारी जगदीश प्रसाद के परिवार को सहायता स्वरूप एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की है। इसके अलावा पीड़ित के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा भी नायब सैनी सरकार की ओर से की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. सूरजकुंड मेले में क्या हादसा हुआ था?

झूला टूटने से एक पुलिस निरीक्षक की मौत हुई और दर्जन भर लोग घायल हो गए।

Q2. हादसे के बाद पुलिस ने क्या कदम उठाए?

पुलिस ने झूला एजेंसी के मालिक मोहम्मद शाकिर और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

Q3. मुख्य आरोपी और उसके साथी का कहां से हैं?

मुख्य आरोपी मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश, नितेश मेरठ से हैं, दोनों ने झूला एजेंसी चलायी।