गुजरात में हुई भारी बारिश, सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 347 मिमी वर्षा

गुजरात में हुई भारी बारिश, सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 347 मिमी वर्षा

गुजरात में हुई भारी बारिश, सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे में 347 मिमी वर्षा
Modified Date: July 15, 2024 / 10:29 pm IST
Published Date: July 15, 2024 10:29 pm IST

अहमदाबाद, 15 जुलाई (भाषा) गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। वहीं, सूरत के उमरपाड़ा तालुका में सुबह छह बजे से 10 बजे तक 347 मिलीमीटर बारिश हुई।

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईओसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में अब तक मानसून की औसत बारिश से 30 प्रतिशत वर्षा हुई है।

अहमदाबाद में दोपहर और शाम को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों के साथ-साथ कई अंडरपास में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एसईओसी ने बताया, ”भरूच, नर्मदा, पंचमहल, वडोदरा और आनंद जिलों के कुछ हिस्सों में शाम छह बजे तक 12 घंटे की अवधि के दौरान 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। सूरत के उमरपाड़ा में चार घंटे की अवधि में 347 मिमी बारिश हुई, जबकि भरूच के नेत्रंग और नर्मदा जिले के गरुड़ेश्वर, नांदेड़ और तिलकवाड़ा तालुका में 100-200 मिमी बारिश हुई।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सूरत, नवसारी, वलसाड, छोटा उदयपुर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर और गिर सोमनाथ जिले में कुछ इलाकों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

भाषा प्रीति वैभव

वैभव


लेखक के बारे में