तमिलनाडु : कुन्नम बस अड्डा पर वीसीके और द्रमुक के समर्थकों के बीच झड़प

Ads

तमिलनाडु : कुन्नम बस अड्डा पर वीसीके और द्रमुक के समर्थकों के बीच झड़प

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 05:14 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 05:14 PM IST

पेराम्बलुर (तमिलनाडु), 26 मई (भाषा) कुन्नम बस अड्डे पर मंगलवार को अलग-अलग विरोध प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई और दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पथराव किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए पहले दोनों पार्टियों को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता बस अड्डे के पास एकत्र हो गए।

विदुथलाई चिरुथाइगल काची (जो नवगठित टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गई है) और उसकी पूर्व सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच हिंसक झड़प हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए झड़प करने वाले सदस्यों को अलग किया और उन्हें मौके से तितर-बितर किया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और कुछ लोगों के बीच हाथापाई होने से तनाव बढ़ गया।

सरकार गठन के दौरान टीवीके को समर्थन देने के बाद वीसीके द्वारा मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल होने के बाद से दोनों पार्टियां एक-दूसरे की कट्टर विरोधी रही हैं।

भाषा

संतोष मनीषा

मनीषा