तमिलनाडु : कलाक्षेत्र का नृत्य शिक्षक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

तमिलनाडु : कलाक्षेत्र का नृत्य शिक्षक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

तमिलनाडु : कलाक्षेत्र का नृत्य शिक्षक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: April 3, 2023 / 03:39 pm IST
Published Date: April 3, 2023 10:38 am IST

चेन्नई, तीन अप्रैल (भाषा) कलाक्षेत्र फाउंडेशन के रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के एक नृत्य प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

चेन्नई पुलिस ने कॉलेज के संकाय सदस्य हरि पद्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक शिकायत पर उसके खिलाफ पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 ( महिला की शील भंग करने के इरादे से किसी कृत्य को अंजाम देना) के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया था।

वह प्रतिष्ठित संस्थान में यौन उत्पीड़न के आरोपी चार संकाय सदस्यों में से एक है।

पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु पुलिस की एक टीम पद्मन के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए दो अप्रैल को केरल गई थी।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।