Tamil Nadu Road Accident News: भीषण सड़क हादसा.. ट्रक में जा समाई पूरी कार, सामने आई भयावह तस्वीर, जानें कितने सवारों ने गंवाई जान

Tamil Nadu Road Accident News: कोयंबटूर के नेगामम में ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक बच्चा गंभीर घायल हुआ।

Tamil Nadu Road Accident News: भीषण सड़क हादसा.. ट्रक में जा समाई पूरी कार, सामने आई भयावह तस्वीर, जानें कितने सवारों ने गंवाई जान

Tamil Nadu Road Accident News || ANI File

Modified Date: May 11, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: May 11, 2026 11:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के नेगामम में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत।
  • ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में परिवार हुआ हादसे का शिकार।
  • गंभीर घायल बच्चे का कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी।

कोयंबटूर: तमिलनाडु के नेगामम इलाके में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। (Tamil Nadu Road Accident News) हादसा उस समय हुआ जब पोलाची से पल्लादम जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

Representative Image (File Photo/ANI)

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पांच लोग सवार थे कार में

पुलिस के मुताबिक कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान धनपाल (37), उनकी पत्नी मेनगा (35), स्नेहा (23) और कनिष्का (17) के रूप में हुई है। सभी सेलम जिले के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, पल्लादम से पोलाची जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में कार को टक्कर मार दी। हादसे में धनपाल, मेनगा और स्नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

वहीं कनिष्का और 12 वर्षीय सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पोलाची सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कनिष्का को मृत घोषित कर दिया। (Tamil Nadu Road Accident News) सुरजीत की हालत गंभीर होने पर उसे कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक सरवनन को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown